विपिन जोशी,गरुड़ /
एसपी बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के तहत शराब तस्करों पर कड़ा प्रहार.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान जहाँ एक ओर शराब, पैसे की खुली नीलामी खुले आम हो रही है वहीं एसपी बागेश्वर की नशे के ख़िलाफ़ मुहिम रंग ला रही है.नशे के ख़िलाफ़ धर पकड़ अभियान में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण हर्षित सिंह निवासी तहसील रोड थाना व जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष व संजय उपाध्याय निवासी नुमाईशखेत थाना व जनपद बागेश्वर, उम्र 31 वर्ष को वाहन संख्या- UK01-C- 2291 सेन्ट्रो कार में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया.
नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार सुर्खियों में है. जिला आबकारी विभाग को अधिक ध्यान देने की जरूरत है . पुलिस की बर्बरता पर आए दिन मीडिया में खबरें आती हैं लेकिन पुलिस के सकारात्मक कार्यों को भी जनता के समक्ष सार्वजनिक करने की जरूरत है.
नशा समाज में युवा वर्ग को लगातार कमजोर कर रहा है, जनपद बागेश्वर में बढ़ती आत्मह्यताएँ और आपराधिक गतिविधियों में संलग्न युवाओं की ख़बरें चिंताजनक भी है.प्रशासन ने युवाओं के लिए सुझवात्मक कैम्प भी विगत दिनों जनपद में आयोजित किए. साथ में नशे के ख़िलाफ़ छापे मारी से अराजक तत्वों को ज़रूर सबक मिलेगा .
Recent Posts

गरुड़ गंगा पार्किंग स्टे बरकरार
मार्च 21, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

भीगती ममता, सूखती संवेदनाएं
मार्च 20, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

विरासत और विश्वास : नवरात्र
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

60 वर्ष बाद लौटा है रौद्र संवत्सर
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

लैब टेक्नीशियनो का उत्पीड़न : सूरते हाल
मार्च 18, 2026
कोई टिप्पणी नहीं