विपिन जोशी, गरुड़
देवनाई में एक सप्ताह से गुलदार का आतंक छाया है। प्रधान पद के प्रत्याशी सुंदर बारोलिया ने बताया कि बीती रात उनके घर से गुलदार बछिया को ले गया, घर के पास ही बछिया को गुलदार ने निवाला बना दिया। गरुड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वन्य जीवों के खतरे से लोग दहशत में हैं। मवेशियों के साथ स्कूली बच्चों को भी भय के साए में विद्यालय आना जाना पड़ता है। हाल में कपकोट क्षेत्र भालू के आतंक की खबर ने लोगों को और डराया है। सुंदर बारोलिया द्वारा वन विभाग को सूचित करने पर बैजनाथ रेंज से वन रक्षक पहुंचे वन रक्षक ने आसपास झाड़ी कटान की बात कह औपचारिकता पूरी करी। वन रक्षक चंदन कुमार ने सुंदर बारोलिया के घर के आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया। सुंदर बारोलिया ने वन विभाग से मांग की है जल्दी गुलदार के आतंक से निजात दिलाने हेतु क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए।
Recent Posts

गरुड़ गंगा पार्किंग स्टे बरकरार
मार्च 21, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

भीगती ममता, सूखती संवेदनाएं
मार्च 20, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

विरासत और विश्वास : नवरात्र
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

60 वर्ष बाद लौटा है रौद्र संवत्सर
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

लैब टेक्नीशियनो का उत्पीड़न : सूरते हाल
मार्च 18, 2026
कोई टिप्पणी नहीं