Home » बड़ी खबर » ममता खाती ने जीता सोना : गरुड़ में भव्य स्वागत

ममता खाती ने जीता सोना : गरुड़ में भव्य स्वागत

गरुड़ में गोल्ड मेडलिस्ट ममता खाती का भव्य स्वागत
विपिन जोशी
बागेश्वर, गरुड़ की ममता खाती ने विश्व पुलिस एंड फायर गेम में जो कि अमेरिका के बर्मिंघम एलाबाम में आयोजित किए गए थे। क्रॉस कंट्री 10000, में एक गोल्ड, पांच सिल्वर मेडल जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। ममता ने बताया कि 80 देशों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया। भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अपनी जीत का श्रेय ममता ने अपने अभिभावकों को देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर गोल्ड जीतकर वे बहुत खुश हैं गर्व की बात है, माता पिता और कोच ने मेरे लिए बहुत मेहनत की मेरा उत्साह बढ़ाया। उत्तराखंड में बालिकाओं के लिए खेल में भविष्य बनाने के लिए सरकार ने शिक्षा के माध्यम से भी अवसर दिए हैं। पुलिस और डिफेंस में लड़कियों के लिए अब बेहतर सुविधाएं होने लगी हैं। पुलिस कंट्रोल बोर्ड ने हमारे जाने , रहने आदि की व्यवस्थाएं की थी। खेल से सभी विद्यार्थियों को जरूर जुड़ना चाहिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है।
अभिनंदन समारोह में निम्न सदस्य उपस्थित रहे
दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, महेश बिष्ट, जीवन दुबे, कैलाश जोशी, उमेद सिंह रावल, दिवान नेगी ,धिरज भाकुनी, रोहित पांडे, लक्ष्मी दत्त,गोपाल किरमोलिया, घनश्याम, जोशी, विनोद पांडे, कै कुंदन सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *