अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व सी0ओ0बागेश्वर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी।
इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में चलाया सघन चैकिंग अभियान.
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर चंद्र शेखर घोड़के के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि तक नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहनों, होटलों, ढाबों आदि को चैक किया गया एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन चैक किये गये साथ ही दुकानदारों व फड़ फेरी लगाने वालों को सुगम यातायात के दृष्टिगत सड़क मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न फैलाने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया एवं सम्बन्धितों के विरुद्व चालानी कार्यवाही की गयी ।
यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 68 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।
विपिन जोशी





