सीमैप गरुड़ में किसान विमर्श
सहकारिता भारती के वार्षिक दिवस के अवसर पर गरुड़ स्थित सीमैप गरुड़ में थ्रीश कपूर सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में बागेश्वर जनपद के किसानों की विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त आयोजन में सीमैप के विशेषज्ञ डा मनीष आर्या ने किसानों को सगन्ध पौधों की खेती से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। डा मनीष आर्या ने जिरेनियम, लेमन ग्रास के फायदों पर भी प्रकाश डाला। सीमैप विगत दो दशक से गरुड़ ब्लॉक में स्थानीय किसानों को सगन्ध पौधों की खेती के बारे में जागरुक कर रहा है।
एक और जहां पारंपरिक खेती के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है वहीं जंगली जानवरों से खेती को नुकसान भी हो रहा है उत्तराखंड से बढ़ता हुआ पलायन भी खेती की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में काश्तकार के लिए एक बड़ा सवाल है कि अब वह पारंपरिक खेती को कैसे समृद्ध करें? इस सवाल का जवाब दिया है सीमैप जैसी संस्थाओं ने जो सगन्ध पौधों की खेती के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता और खेती किसानी यथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित थ्रीस कपूर जैसे लोग भी हैं जो वृक्ष खेती तथा सगन्ध पौधों की खेती के लिए उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कार्यशाला लगा रहे हैं, सेमिनार कर रहे हैं। थ्रीस कपूर ने बताया की बागेश्वर के कपकोट सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में सेब और कीवी की अच्छी पैदावार हो रही है। जिरेनियम और लेमनग्रास की खेती से किसान कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकता है। जिरेनियम और लेमनग्रास को मेडिकल सेक्टर में काफी उपयोग किया जा रहा है, इसके तेल की मार्केट में बड़ी डिमांड है। इसका इत्र भी बनाया जाता है। बागेश्वर जिले में किसानों ने कपकोट और गरुड़ क्षेत्र में जिरेनियम और लेमनग्रास की खेती शुरू कर दी है। किसान अभी सीमित मात्रा में जिरेनियम और लेमन ग्रास की खेती कर रहे हैं आगामी वर्षों में सगन्ध पौधों की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा।
सगन्ध पौधों की की खेती उपराउ जमीन में आसानी से की जा सकती है इसके लिए पानी न्यूनतम मात्रा में चाहिए। जंगली जानवर इसे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए उत्तराखंड में सगन्ध पौधों की खेती का अच्छा वातावरण बन सकता है। जिरेनियम का तेल 8 से 10 हजार प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। जिरेनियम की खेती से एक हैक्टेयर में 25 लीटर तेल बना सकते हैं।
उक्त किसान विचार गोष्ठी का संयोजन डा थ्रीश् कपूर ने किया, सीमैप के डा मनीष आर्या ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट शामिल रहे। डीके जोशी, गोपाल सिंह, हेमा तिवारी सहित जनपद बागेश्वर के 100 किसान उक्त गोष्टी में मौजूद रहे।
Recent Posts
गरुड़ मल्टी लेवल पार्किंग मामला खटाई में : विपिन जोशी
मार्च 11, 2025
कोई टिप्पणी नहीं

यहां कठिनाइयों से गुज़रती है ज़िंदगी
मार्च 4, 2025
कोई टिप्पणी नहीं
네 개의 NFL 라이브 스트림 만우절
मार्च 1, 2025
कोई टिप्पणी नहीं

सफलता के टिप्स देंगे ग्यारह अनुभवी विद्वान शिक्षक
मार्च 1, 2025
कोई टिप्पणी नहीं

महिलाओं के लिए रोज़गार का माध्यम है नया बाजार
फ़रवरी 28, 2025
कोई टिप्पणी नहीं