Home » बड़ी खबर » मौजूदा दौर में प्रेस की आज़ादी : विपिन जोशी

मौजूदा दौर में प्रेस की आज़ादी : विपिन जोशी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ सभी पत्रकारों को पहुँचे.स्वतंत्र प्रेस मजबूत लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व को उजागर करने के लिए  हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है । भारतीय प्रेस परिषद स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाली संस्था है। प्रेस दिवस भारत में मजबूत लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए भी मनाया जाता है। 
मीडिया जहां एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के स्तंभ के रूप में कार्य करता है, वहीं विभिन्न मीडिया घरानों (प्रिंट और प्रसारण) में काम करने वाले पत्रकार एक दर्पण के रूप में कार्य करते हैं, जिनकी रिपोर्ट और कहानियां समाज के विभिन्न पहलुओं को पूरी सच्चाई के साथ प्रस्तुत करता है ।

नवंबर 1954 में, प्रथम प्रेस आयोग ने एक समिति बनाने की कल्पना की, जिसे पत्रकारिता की नैतिकता को जाँच में रखने और इसे ठीक से बनाए रखने के लिए वैधानिक अधिकार प्राप्त थे। इसके अलावा, आयोग ने महसूस किया कि सभी प्रेस निकायों के साथ उचित संबंध बनाए रखने और प्रेस के सामने आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए एक उचित प्रबंध निकाय गठित किया जाए.
अतः 10 नवंबर 1966, भारतीय मीडिया और प्रेस के उचित कामकाज की निगरानी करने और रिपोर्टिंग की गुणवत्ता की जाँच करने के लिए प्रेस आयोग का गठन किया गया। पीसीआई का काम यह सुनिश्चित करना है कि प्रेस और मीडिया किसी भी प्रभाव या बाहरी कारकों से प्रभावित न हों। 4 जुलाई को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के बाद, इसने 16 नवंबर से काम करना शुरू कर दिया।तब से इस दिन को भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *