Home » बड़ी खबर » प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध : विपिन जोशी

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध : विपिन जोशी

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राजकीय शिक्षक संघ और एस सी एस टी शिक्षक संघ के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन बागेश्वर में किया गया. शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती पर कड़ा एतराज जताया. शिक्षकों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश लेते हुए मुख्य शिक्षा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी एक सूत्रों माँग के प्रति जल्दी कोई निर्णय नहीं लेगी तो आगामी 14 सितंबर से आमरण अनशन किया जायेगा.
राजकीय शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने सरकार की उक्त भर्ती प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सीधी भर्ती प्रक्रिया शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात है, शिक्षा मंत्री को शीघ्र शिक्षकों की माँग को संज्ञान में लेते हुए सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगानी होगी. अन्यथा जनपद के माध्यमिक वर्ग के शिक्षक उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे.
उक्त विरोध प्रदर्शन को निम्न वक्ताओं ने संबोधित किया. ज़िला मंत्री गोपाल मेहता, हरेंद्र रावल, ब्लॉक मंत्री, देवेंद्र मेहता, ब्लॉक मंत्री , मुकेश नगरकोटि ब्लॉक अध्यक्ष बागेश्वर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *