Home » बड़ी खबर » गुलदार ने ली एक और जान

गुलदार ने ली एक और जान

देवप्रयाग से एक दुखद घटना का समाचार है। कल शाम देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने 17 वर्षीय अनुराग चौहान पुत्र बलवंत चौहान को शाम 7 बजे अपना निवाला बना लिया। अनुराग डिग्री कॉलेज से क्रिकेट खेल कर वापस घर को आ रहा था। तहसील परिसर के पास गुलदार ने अनुराग पर हमला कर दिया। पुलिस ने रात 10: 30 बजे अनुराग का शव बरामद किया। अनुराग के घर में तथा पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

उत्तराखंड में विगत कुछ वर्षों से गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोडा, रामनगर से गुलदार के हमले की ख़बरें आए दिन मीडिया में आती हैं, वन्य जीव और मानव का बढ़ता संघर्ष उत्तराखंड के लिए एक नई आपदा है। वन विभाग के पास स्टाफ की कमी और संसाधनों का घोर आभाव रहता है, सोचने वाली बात है कि राज्य सरकार को अच्छा खासा राजस्व भी वन विभाग से ही मिलता है। बावजूद इसके  सरकार वन विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्यों नहीं करती ?

विपिन जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *