Home » राष्ट्रीय » शिक्षा रत्न सम्मान – 2024

शिक्षा रत्न सम्मान – 2024

Vipin Joshi

शिक्षा रत्न सम्मान – 2024″ से सम्मानित होंगे कृपाल सिंह शीला

ग्लोकल विश्वविद्यालय – सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन – 2024 ,दि०-14 जुलाई, 2024 को आयोजित होना है। जिसमें अखिल भारतीय स्तर के करीब 250 से अधिक नवाचारी शिक्षकों को ” शिक्षा रत्न सम्मान – 2024″ से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें रा.जू.हा.- मुनियाचौरा (भिकियासैंण) में सहायक अध्यापक-विज्ञान के पद पर अध्यापन कर रहे कृपाल सिंह शीला को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए चयन की जानकारी ग्लोकल विश्वविद्यालय – सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार मिश्रा जी द्वारा दी गयी।

कृपाल सिंह शीला एक नवाचारी शिक्षक हैं। हाल ही में ग्रीष्म कालीन अवकाश में आपने भिकियासैंण के बच्चों के लिए साप्ताहिक संगीत गायन और वादन कार्यशाला आयोजित की थी बच्चों ने प्रार्थना गीत एवम लोक गीतों का प्रशिक्षण लिया तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बारे में भी जानकारी ली। कृपाल सिंह शीला संगीत, पर्यावरण, साहित्य और कुमाऊनी बैठक होली के अच्छे जानकार भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *