गैरलेख के लिंग थान मेले में उमड़ी भीड़, मक्खन के भोग से ढका लिंग
विपिन जोशी.
गरुड़/गैरलेख: बागेश्वर जनपद के गरुड़ क्षेत्र स्थित गैरलेख में कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित लिंग थान मेले में इस बार भी कुमाऊं और गढ़वाल से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पशुधन और विशेष रूप से धिनाली की परंपरा से जुड़े इस मेले में आस्था, लोक संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का जीवंत दृश्य देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने लिंग थान में मक्खन का भोग अर्पित किया। आस्था और परंपरा के इस क्रम में लिंग पूरी तरह मक्खन से ढक गया। सुबह से ही आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग परिवार सहित मेला स्थल पर पहुंचने लगे थे।
गोविन्द डसीला, ब्लाक अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत गरुड़ -धिनाली की परंपरा और भोजन प्रसाद की व्यवस्था यह मेला पारंपरिक रूप से पशुधन अर्थात धिनाली से जुड़ी मान्यता और महत्व के लिए जाना जाता है। ग्रामीण परिवेश में पशुओं के प्रति कृतज्ञता और आस्था को दर्शाती यह परंपरा मेले की प्रमुख पहचान बनी रही।
सुनील दोसाद – आयोजन के दौरान मेले में पहुंचने वाले हर मेलार्थी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे क्षेत्र में आपसी सद्भाव और सामुदायिक जुड़ाव का माहौल बना रहा।
दीपा परिहार, गरुड़ – आज गैरलेख परिसर में पारंपरिक लोकगीतों, वाद्ययंत्रों और स्थानीय बोलियों की गूंज सुनाई दी। पूजा स्थल पर जहां धार्मिक श्रद्धा का माहौल रहा, वहीं मेला प्रांगण में लगी अस्थायी दुकानों पर खरीदारी और चहल-पहल भी दिनभर जारी रही। पशु धन परम्परा का यह अनोखा मेला है.
खस्टी देवी, गरुड़ – लिंग थान का यह मेला कत्यूर और गढ़वाल क्षेत्र के किसानों के लिए धिनाली का उत्सव है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसान अपने घर और पशुधन की समृद्धि के लिए लिंग थान में माखन, घी, दूध का भोग लगाते हैं.
शशि बोरा, गरुड़ – कुमाउनी लोक परमरा में खेती किसानी की सुरक्षा के लिए लोग लिंग थान पहुंचते हैं. लिंग थान मेले में गढ़वाल और कुमाऊ की संस्कृति एक साथ दिखती है.


















