कोट भ्रामरी मेला 2026: 17 से 19 सितंबर तक होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर पहली बैठक संपन्न
विपिन जोशी
गरुड़ (बागेश्वर): प्रसिद्ध तीन दिवसीय कोट भ्रामरी मेला वर्ष 2026 के भव्य आयोजन को लेकर विकास खंड सभागार में पहली तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन एडवोकेट जे.सी. आर्या ने किया।
विभागीय समीक्षा के दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने जल संस्थान, विद्युत, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, यातायात, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को मेले से पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए।
प्रमुख निर्णय एवं व्यवस्थाएं:
व्यापारिक सुविधाएं: बाहर से आने वाले व्यापारियों को स्टॉल लगाने के लिए उचित और सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
पार्किंग व स्वच्छता: मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय परिसर में की जाएगी।
सड़क सफाई: बैजनाथ, कोट फुलवारी और चौफुला मार्ग पर झाड़ियों की सफाई कर रास्तों को सुगम बनाया जाएगा।
अगली बैठक: मेला समिति की अगली बैठक कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न समितियों का गठन:
सांस्कृतिक संचालन समिति: घनश्याम जोशी, हरीश रावत, प्रकाश कोहली, अभय नेगी, ललित परिहार, प्रदीप गुर्रानी।
प्रचार-प्रसार समिति: भगवत नेगी, महेश ठाकुर, मोहित, कृष्णा गढ़िया, हेम वर्मा (कोषाध्यक्ष), संजय फर्सवाण, अनिल पांडे, अखिल जोशी, दिनेश नेगी।
अध्यक्षीय संदेश:
मेला अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा, “यह मां नंदा देवी का मेला हम सभी का है। हम सभी को मिलकर इस प्रसिद्ध तीन दिवसीय मेले को भव्य और सफल बनाना है।”
बैठक में उपस्थिति:
बैठक में मेला संरक्षक व विधायक बागेश्वर पार्वती दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, मेला अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी, दीपक खुल्वे, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी, सचिव देवेंद्र गोस्वामी, प्रधान मेटा डुंगरी, जनार्दन सुनील दोसाद, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्या, घनश्याम जोशी, गोविंद डसीला, मंगल राणा, रवींद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, कुंदन भंडारी, सुनील पांडे, बलवंत भंडारी, हेम रावत सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

















