विपिन जोशी…
नगर पंचायत गरुड़ बोर्ड मीटिंग में उठे प्राथमिक मुद्दे .
रूटीन स्वच्छता, स्टाफ की कमी, बज़ट का कमी, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण रहे मुख्य मुख्य मुद्दे.
वार्ड सभासदों ने उठाई नियमित स्वच्छता की मांग। गरुड़ राम मन्दिर वार्ड के सभासद अंकित जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए तो स्वच्छता और कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
बैजनाथ सभासद अनीता देवी ने कहां की प्रति दिन एरिया बदल कर बैजनाथ में नियमित स्वच्छता की जाए। बैजनाथ तिराहे पर शौचालय बना है नगर पंचायत को हैंड ओवर भी हुआ लेकिन उपयोग में नहीं आया है। बिना उपयोग में आए ही शौचालय ध्वस्त होने वाला है, क्या विभागीय जांच होगी ?
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने सभासदों और नगर पंचायत के स्टाफ और पर्यावरण मित्रों को समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रेग्युलर और आउट सोर्स कार्मिक भी अपनी जिम्मेदारी समझें। अवकाश जरूरत के अनुसार लें। नगर पंचायत बज़ट संबंधी समस्याओं से जूझ रही है ऐसे में हमको आपसी तालमेल और समन्वय के साथ आगे बढ़ना होगा , नगर पंचायत की आय बढ़ाने पर भी सोचना होगा ।
ई ओ धीरज कांडपाल * नगर पंचायत गरुड़ आदर्श स्थिति में तब आयेगा जब नगर पंचायत को समुचित बजट मिलेगा। वर्तमान में बजट की समस्या भी हुई है।
नए प्रस्ताव में दो नए शौचालय का प्रस्ताव रखा गया है। बैजनाथ और टीट बाजार में दो नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। गोलू मार्केट में बने पिंक टायलेट को जल्दी शुरू किया जाएगा। यदि लोग सार्वजनिक शौचालयों से सिंक आदि सामान उखाड़ कर ले जाएँगे तो इसका असर नगर पंचायत के वार्ड के विकास पर पड़ेगा।
सभासद मोनिका वर्मा ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में पहले भी प्रस्ताव दिया है भकुनखोला के पास सामुदायिक शौचालय प्रस्तावित है लेकिन निर्माण कार्य से पूर्व की प्रक्रिया राजस्व विभाग के भूमि अवलोकन के बाद शुरू होगी जो फिलहाल लंबित है. संबंधित विभाग भी संज्ञान लें और सहयोग करें तो नगर पंचायत की उक्त समस्या का समाधान शीघ्र हो सकता है .
बोर्ड मीटिंग में मौजूद रहे, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित ईओ धीरज कांडपाल, सभासद मोनिका वर्मा, अंकित जोशी, ललिता प्रसाद, बबीता बिष्ट, किशन बिष्ट, अजय भट्ट, कविता पांडे।


















