Home » बड़ी खबर » गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का वृहद निरीक्षण अभियान-

अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला अधिकारी महोदया बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 07/05/2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गरुड़ रिटेल तथा मदिरा के ठेकों में वृहद स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनस्वास्थ्य तथा आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए आइस क्रीम के 4 तथा बीयर का एक तथा अंग्रेजी रम का एक कुल 6 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए ।
साथ ही एक डिस्ट्रिब्यूटर के पास मौके पर अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया तथा अंग्रेजी मदिरा के ठेके पर fssai लाइसेंस न होने पर चालान किया गया

विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम जनमानस से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ मिलता है तो टोल फ्री नंबर 1800-180-424 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *