Home » बड़ी खबर » मेधावी छात्रों के सपनों को मिले पंख

मेधावी छात्रों के सपनों को मिले पंख

मेधावी छात्रों के सपनों को मिले पंख: ISSA फाउंडेशन ने जिले के 39  बच्चों को बांटे टैबलेट
बागेश्वर (गरुड़): शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ISSA फाउंडेशन, देहरादून द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बागेश्वर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। जीआईसी बंतोली के नीरज और युवराज हुए सम्मानित।
इस कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के दो होनहार छात्रों का दबदबा रहा। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र नीरज कुमार (पुत्र श्री बाली राम) और युवराज गिरी (पुत्र श्री हिम्मत गिरी) को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर टैबलेट प्रदान किए गए। टैबलेट पाकर दोनों छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जनपद स्तर पर हुआ चयन
फाउंडेशन द्वारा डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के तीन ब्लॉकों से कुल 39 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था:
* गरुड़ ब्लॉक: 10 विद्यार्थी
* कपकोट ब्लॉक: 16 विद्यार्थी
* बागेश्वर ब्लॉक: 13 विद्यार्थी
जीआईसी बंतोली विद्यालय परिवार ने ख़ुशी जताई
बंतोली विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अनिल  पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक युग में यह तकनीक छात्रों की पढ़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। शिक्षक श्री चंदन परिहार, श्री किशोर कुमार, श्री मनोज पांडे और श्री राजेंद्र बोरा सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने भी ISSA फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चों को इस तरह के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
रिपोर्ट: विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *