Home » बड़ी खबर » विरासत और विश्वास : नवरात्र

विरासत और विश्वास : नवरात्र

विपिन जोश

कत्यूर घाटी में चैत्र नवरात्रि का भव्य आगाज़: कोट भ्रामरी में ‘शक्ति बेलन‘ ने दिखाया युवाओं का शौर्य, टीट बाज़ार में उमड़ी कलशयात्रा

गरुड़ (बागेश्वर): 21मार्च, 2026

देवभूमि उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध कत्यूर घाटी आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पूरी तरह शक्तिमयी गूंज से सराबोर रही। कोट भ्रामरी मंदिर को कत्यूर राजवंश की कुलदेवी माना जाता है। यहाँ की नवरात्रि न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों की शक्ति-उपासना की जीवंत परंपरा है।

क्षेत्र के ऐतिहासिक कोट भ्रामरी मंदिर और गरुड़ स्थित शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे पूरीघाटी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखी।

शक्ति और शौर्य का संगम (कोट भ्रामरी मंदिर):

ऐतिहासिक कोट भ्रामरी मंदिर में भक्तों ने विधि–विधान से पूजा–अर्चना कर सुख–समृद्धि की कामना की। यहाँ आकर्षण का केंद्र‘शक्ति बेलन‘ रहा। परंपरा का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के युवाओं ने मंदिर प्रांगण में स्थित भारी लोहे के ठोस गोले (शक्ति बेलन) कोउठाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय मान्यता है कि इस पवित्र गोले को उठाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और शक्तिकी वृद्धि होती है।

भक्तिमय कलश यात्रा (शीतला देवी मंदिर):

वहीं, गरुड़ टीट बाज़ार में स्थित शीतला देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा केसाथ ही मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान मातृशक्ति ने ‘मैया के नौ दिन सबको मुबारक हो‘ और ‘जय हो मैय्या शीतला‘ जैसे सुरीले भजनों का गायन कर संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

सामुदायिक एकता की मिसाल:

मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हेम वर्मा ने बताया कि विगत 9 वर्षों से ग्रामीण और युवाओं के आपसी सहयोग से इस भव्य आयोजनका संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस 10 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का समापन एक विशाल महाभंडारे के साथकिया जाएगा।

उपस्थिति:

इस धार्मिक उत्सव और कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सभासद मोनिका वर्मा, विनय लोहनी, हेम वर्मा, योगेशवर्मा, दीपक गोस्वामी, सुंदर लाल वर्मा, जगदीश लोहनी, गोपाल नेगी, जीवा जोशी, पूजा लोहनी, सरोज लोहनी, मनीष वर्मा, दीपकवर्मा, तनुष राणा, रवि, विशाल, चित्रा, प्रेमा, सरोज, विमला, मीना, नीमा, गोविंदी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय जनताउपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *