Home » बड़ी खबर » वीरांगनाएँ देंगी जागृति का संदेश

वीरांगनाएँ देंगी जागृति का संदेश

दिनाँक 14 मार्च 2026
वीरांगनाएँ जलाएगी जागृति का अलख
गरुड़ में ब्लॉक लेवल वीरांगना महिला जन संगठन का गठन किया गया। विकास खंड के चार क्लस्टरों के 110 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को वीरांगना महिला संगठन का सदस्य चुना गया। सदस्यों और पदाधिकारियों में खास उत्साह देखा गया।
द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली की जिला संयोजक बसंती कपकोटी ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरांगना महिला जन संगठन नाम से प्रदेश भर में संगठन निर्माण का अभियान चल रहा है। समानता के भाव को देखते हुए सभी को अवसर देते हुए वीरांगना संगठन का चुनाव किया गया, जाति धर्म से ऊपर उठते हुए महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं आगे आए अपने पद की गरिमा को जाने और गांव के विकास में भूमिका निभाए। महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा संवाद किया जा रहा है।
अध्यक्षा पद पर चुनी गई आनंदी देवी, ग्राम प्रधान अमोली ने कहा कि महिलाएं संगठन से जुड़कर अपनी समझ विकसित कर रही हैं। विकास के मुद्दों के साथ महिला सशक्तिकरण के विचार को भी समझ रही हैं। वीरांगना संगठन से जुड़ कर उनको पंचायती राज और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिली जिसका उपयोग करके वे अपनी ग्राम सभा को और बेहतर करेंगी।
अध्यक्षा पद पर आनंदी देवी, अमोली,उपाध्यक्ष पूजा दोसाद, सचिव दीपा जोशी, सह सचिव बसंती देवी, कोषाध्यक्ष गीता देवी, सह कोषाध्यक्ष थपुली देवी, मीडिया प्रभारी तानिया बिष्ट, संरक्षक चम्पा देवी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया ।
मीडिया प्रभारी तानिया बिष्ट ने उत्साह पूर्वक बताया कि मौजूदा समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है, सोशल मीडिया का है तो इसे में वे राज्य, जनपद से मिलने वाली सूचनाओं को अपने समूहों में तथ्यों के साथ साझा करेंगी, स्वयं अपडेट रहने के साथ संगठन को भी अपडेट रखेंगी।
चंपा देवी ग्राम प्रधान परकोटी, संरक्षक – महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम खुद अपनी जागरूकता को बढ़ाए और ग्राम के विकास में सहयोगी बने। द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली ने हमें यह अवसर दिया है।
वीरांगना महिला जन संगठन के चुनाव में शामिल रहीं इन्द्रा परिहार, ग्राम प्रधान मवई, बसंती कपकोटी समन्वयक द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली, आनंदी देवी ग्राम प्रधान अमोली, चंपा देवी ग्राम प्रधान परकोटी, तारा देवी, मंजू बोरा, लक्ष्मी राणा , भावना, हेमा, पूनम गंगा, जीवंती, गंगा, मनीषा,रेखा, राजेश्वरी ,संगीता, विद्या, ज्योति, खिला, प्रेमा, दीपा, हेमा, तुलसी, गंगा, सुनीता, किरन, अनीता , नीमा आदि।
विपिन जोशी,स्वर स्वतंत्र
7505940378

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *