Home » Uncategorized » विश्व प्रसिद्ध छायाकर कौसानी में

विश्व प्रसिद्ध छायाकर कौसानी में

विपिन जोशी,स्वर स्वतंत्र
कौसानी में फोटोशॉप व लाइटरूम की दो दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ.
कौसानी में दो दिवसीय फोटोशॉप एवं लाइटरूम वर्कशॉप का शुभारंभ प्रसिद्ध फोटोग्राफर उमेश गोगना के मार्गदर्शन में किया गया। यह वर्कशॉप कौसनी स्थित The Buransh Resort Kausani में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्घाटन रिसॉर्ट के चेयरमैन थ्रीश कपूर द्वारा किया गया।
इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं एवं पेशेवरों को फोटो एडिटिंग के आधुनिक तरीकों से परिचित कराना है। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फोटोशॉप और लाइटरूम के बेसिक टूल्स, कलर करेक्शन, इमेज एन्हांसमेंट, रॉ फाइल प्रोसेसिंग एवं प्रोफेशनल एडिटिंग तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
मेंटोर उमेश गोगना, जो कि Sony कैमरा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, अपने अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सही तकनीक और अभ्यास से किसी भी फोटो को प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
वर्कशॉप में प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को नई दिशा देने और फोटोग्राफी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वर्कशॉप के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *