Home » Uncategorized » राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बागेश्वर, 24 नवम्बर 2025

13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सूचना अधिकारी ने बताया कि आगामी 13 दिसंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट से संबंधित वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक एवं कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम विवाद, भूमि अर्जन से संबंधित वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों से जुड़े विवाद, वेतन–भत्तों एवं पेंशन संबंधी प्रकरण, धन वसूली तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत शमनीय यातायात चालान सहित ऐसे सभी मामले जिनका निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर संभव हो, सुनवाई हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे।

जो व्यक्ति अपने मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है, वह 12 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर मामलों को नियत करवा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *