गरुड़, रतमटिया ग्राम सभा में दिवाली के दिन बलवंत राम के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से घर में रखा सारा समान हुआ राख।
बलवंत राम विगत कई वर्षों से शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों में पहाड़ी ढोल नगाड़े बजा कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। बलवंत राम के पास रोजगार का यही एक मात्र साधन है। आग में उनके संगीत वाद्य यंत्र भी जल गए, शादी का सीजन आने वाला है ऐसे में बलवंत अपनी आजीविका के लिए चिंतित है।
बलवंत राम को व्यवसाई चंदन बोरा जायका रेस्टोरेंट ने बीस हजार की राहत सामग्री प्रदान कर मानवीयता की मिशाल पेश की। चंदन बोरा ने कहा कि मुश्किल वक्त में इंसान ही इंसान के काम आता है, मेरी ओर से यह एक सूक्ष्म प्रयास है। चंदन बोरा ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि बलवंत राम को यथासंभव मदद करें।
अग्निकांड में बलवंत राम के कपड़े, संगीत वाद्य यंत्र, बर्तन। राशन सब खाक हो गए। पूर्व विधायक ललित फर्सवान भी मदद को आगे आए।
अग्निकांड की सूचना मिलने पर तहसीलदार गरुड़, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने आग लगने की घटना की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। बलवंत राम को पूर्ण सहायता प्रदान करने बात भी कही।





