Home » Uncategorized » बारिश से स्टोन क्रेशर को नुकसान

बारिश से स्टोन क्रेशर को नुकसान

विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र 

विगत दिनों भारी बारिश के कारण गरुड़ मथुरों स्थित भ्रामरी स्टोन क्रेशर को भारी नुकसान पहुचा है . स्टोन क्रेशर के भागीदार जनार्दन लोहनी ने बताया कि भारी बारिश के कारण स्टोन क्रेशर को नुकसान पहुंचा है , भूस्खलन से क्रेशर की चाहरदीवारी ध्वस्त हुई है, स्टाक की चाहरदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है . भूस्खलन के कारण क्रेशर में तैयार माल आरबीएम बह गया है . प्लांट के चारों और किया गया वृक्षारोपण भी क्षतिग्रस्त हुआ है . उक्त संदर्भ में स्टोन क्रेशर भागीदार ने जिलाधिकारी बागेश्वर को एक ज्ञापन भी सौंपा है. भागीदार लोहनी ने बताया की विगत एक साल से स्टोन क्रेशर का कार्य हाईकोर्ट के खड़िया खनन प्रतिबंध के कारण प्रभावित हुआ है. बागेश्वर जिले की सभी खड़िया खदाने प्रतिबंधित हैं कोर्ट ने रेता उठान पर भी प्रतिबंध लगाया है इसकी मार ट्रक संचालकों सहित स्टोन क्रेशर संचालकों पर पड़ रही है। उस पर आपदा की मार ने उन्हें बड़ा आर्थिक झटका दिया है । ज्ञापन में स्टोन क्रेशर के भागीदार ने प्रशासन से नुकसान का मुआयना कर नुकसान का आंकलन कर राहत देने की बात लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *