विपिन जोशी…
कोट भ्रामरी मंदिर प्रांगण में हुई कोट भ्रामरी मेले की बैठक
मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिये हुई चर्चा।
गरुड़। नंदा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले को भव्य बनाने के लिये कोट भ्रामरी मंदिर प्रांगण में मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षा ब्लॉक प्रमुख गरुड़ किशन बोरा ने की। बैठक में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि यह मेला कुमाऊं गढ़वाल की संस्कृति, व्यापार का मेला है इसे भव्य बनाने के लिये सभी को मिलकर कार्य करना है। नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शोभा आर्या ने कहा कि यह मेला हमारे पूर्वजों की देन हैं। इसे सुंदर आकर्षण बनाने के लिये सभी संगठनों को मिलकर कार्य करना है। मेला कमेटी के अध्यक्ष किशन बोरा ने कहा कि मां कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। मेले को भव्य बनाने के लिये सभी तैयारियां की जा रही है। मेले में विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गरुड़ भावना वर्मा, मेला समिति उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, मेला समिति सचिव देवेन्द्र गोस्वामी, जनार्दन लोहनी,ईश्वर परिहार, भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्य, प्रकाश, चंदन बोरा जायका, पुरन रावत, दीपक ख़ुल्बे, जनार्दन लोहनी,सभासद शुभम भैसोड़ा, प्रदीप गुरुरानी, आदि लोग मौजूद रहे।





