कल्पना की उड़ान

विपिन जोशी…

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ की पूर्व छात्रा बनी असिस्टेंट कमिश्नर।

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा कल्पना पांडे का चयन महाराष्ट्र कैडर में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। कल्पना ने नर्सरी से कक्षा 10 तक की शिक्षा सेंड एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ से 2015 में प्राप्त की । कल्पना ने वर्ष 2023 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया स्तर पर 102 रैंक प्राप्त की। कल्पना वर्तमान समय में दिल्ली संसद में कार्यरत है कल्पना का सहायक आयुक्त के पद पर चयन होने से विद्यालय की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी ने बधाई देते हुए बताया कि कल्पना शुरू से ही एक अच्छी और होनहार छात्रा रही। कल्पना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि ऑल ओवर डेवलपमेंट एवं इंटरव्यू राउंड में स्कूल कक्षा में कराए गए डिबेट, एक्स्पोज़र, स्पीच एवं प्रबंधक सर द्वारा समय-समय पर लैंग्वेज स्किल पर फोकस किया गया। इस प्रक्रिया से उन्हें बहुत मदद मिली कल्पना की इस उपलब्धि पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवान, एसडीएम गरुड़ प्रियंका रानी, तहसीलदार गरुड़ तथा जावेद सिद्दीकी एवं केवलानंद जोशी आदि ने बधाइयां दी।