Home » Uncategorized » टीट बाज़ार तालाब में डूबने से मत्स्य कर्मी की मौत

टीट बाज़ार तालाब में डूबने से मत्स्य कर्मी की मौत

गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र टीट बाज़ार में मत्स्य विभाग में मछुआरा पद पर कार्यरत अरुण कुमार जोशी पुत्र कैलाश चन्द्र जोशी निवासी भीमताल, उम्र 50 वर्ष, की 29 जुलाई को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई .जिला मत्स्य अधिकारी ने जानकारी दी की मृतक 2021 से कमल तालाब में कार्यरत था. मृतक के दो बच्चे हैं बेटा आईआईटी दिल्ली में तथा बेटी डी यू में  अध्यनरत हैं. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों को उक्त घटना की सूचना दे दी गई है. उक्त घटना से गरुड़ क्षेत्र में कौतूहल और दुख का माहौल है . ग्रामीणों के अनुसार मृतक अरुण जोशी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे।

थाना बैजनाथ सब इंस्पेक्टर उमेश सिंह रजवार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . जांच के बाद स्थिति सपष्ट होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *