पंचायत चुनाव के दो चरण पूरे : विपिन जोशी

उत्तराखण्ड में पंचायत चुनावों के दो चरण छिट पुट घटनाओं और आटे में नमक बराबर अव्यवस्था के साथ संपन्न हो चुके हैं. मौसम की मार ने चुनाव कर्मियों और मतदाताओं को खूब भिगोया तो कहीं मतपेटियों को घोड़ों में लाद कर केंद्र तक पहुंचाया. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में अल्मोड़ा में 58.20% मतदान हुआ . अल्मोड़ा के हवलबाग ब्लॉक में 63.39%, द्वाराहाट में 56.15% स्यालदे में 56.15 सल्ट 59.01 भिकियासैन 52.83% मतदान हुआ .

भारी बारिश के बाद भी वोटर घर से निकले और चुनाव में प्रतिभाग किया . सोमवार को 10 जिलों के 40 विकास खंडों में 5033 पदो के लिए मतदान हो चुका है . शाम चार बजे तक 58.12% मतदान हुआ जबकि प्रथम चरण में यह आकड़ा 68 फीसदी था. 31 जुलाई को मतगणना के बाद 32580 प्रत्याशियों का परिणाम निकलेगा .

अल्मोड़ा के पाँच विकास खंडों में कुल प्रत्याशी . सल्ट ब्लॉक में जिला पंचायत के 25 , स्यालदे में 21, भिकियासैन में 11, हवालबाग में 22, द्वाराहाट में 33 प्रत्याशी मैदान में हैं .

क्षेत्र पंचायत हेतु सल्ट में 125, स्यालदे 93, भिकियासैन 68, द्वाराहाट 131, हवलबाग 111 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में क़ैद है . तो ग्राम प्रधान हेतु  सल्ट में 278, स्यालदे 208, भिकियासैन 179, द्वाराहाट 283 हवलबाग 250 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 31 जुलाई को होगा .