Home » बड़ी खबर » कम हुई गुलदार की दहशत

कम हुई गुलदार की दहशत

विगत एक सप्ताह से तैलीहाट बैजनाथ क्षेत्र में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी. प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में 25 जुलाई को प्रातः गुलदार दिखा ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया, तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग की और से रेंजर महेंद्र गुसाई के नेतृत्व में टीम पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद विद्यालय में ट्रैप कैमरा लगाया गया . अगले दिन वन विभाग की टीम ने बैजनाथ में पुनः गुलदार और शावकों की सूचना पर रेकी की.

तैलीहाट प्रथमिक विद्यालय में आज 28 में से 18 छात्र स्कूल पहुंचे. विधिवत पढ़ाई शुरू हो गई और गुलदार की दहशत भी कम हुई है.  शिक्षक डीसी तिवारी ने बताया कि वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगा दिया है। शाम को कैमरे लगाया जाता है और जाँच के लिए सुबह उतारा जाता है .
अभिभावक बच्चों को विद्यालय छोड़ने व लेने जा रहे हैं।
प्रधानाध्यापक डीसी तिवारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्रथमिकता है। एसएमसी अध्यक्ष पूजा देवी ने कहा कि स्कूल के आसपास की झाड़ियां अभिभावकों के श्रमदान से काटी जा रही हैं। अब ग्रामीणों में दहशत कुछ कम है।
बन विभाग की टीम भी नजर बनाए हुए है।
विपिन जोशी, गरुड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *