Home » बड़ी खबर » चुनाव प्रचार के गजब तरीके

चुनाव प्रचार के गजब तरीके

विपिन जोशी

गरुड़ के जैसर और ढ़ुकुरा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए इस बार चर्चित लोक कलाकार लच्छू पहाड़ी ने भी ताल ठोकी है। छोटे कद के लच्छू अपना इरादा ऊंचा रखते हैं। चुनौतियों का सामना करते हुए लच्छू पहाड़ी ने आज एक मुकाम हासिल किया है। यूट्यूबर होने के साथ कुमाऊनी म्यूज़िक एलबम्स के लिए भी लच्छू काम कर रहे हैं।
लच्छू पहाड़ी के अनोखे चुनाव प्रचार से उनके क्षेत्र में खासा मनोरंजक माहौल बन चुका है। लोकप्रिय तो लच्छू है ही चुनाव में दावेदारी कर लच्छू ने यह संदेश भी दिया कि हम किसी से कम नहीं। लच्छू की रचनात्मकता और बुलंद हौसलों ने उसे नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। न किसी को गरियाना, न आरोप प्रत्यारोप, नाच गाने के साथ बयां करना अपने मन की बात। लोगों को सहज प्रचार अभियान पसंद आ रहा है। लच्छू पहाड़ी का यह प्रचार अभियान वोट में कितना तब्दील होगा यह जानने के लिए इंतजार करना होगा।
आज लच्छू पहाड़ी गांव गांव जाकर प्रचार में लोक गीतों को विकास के साथ जोड़कर बहुत सहज तरीके से मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कुमाऊनी गीतों पर लच्छू का नृत्य और बाद में क्षेत्र के जरूरी मुद्दों पर बेबाक संवाद सबको भा रहा है। हल्के फुल्के संगीतमई माहौल में वोटरों को रिझाने की विधा अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ रही है। लच्छू पहाड़ी के मजेदार चुनावी प्रचार अभियान की चर्चा पूरे गरुड़ क्षेत्र में वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *