धोखे से शादी और हत्या की साजिश: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराया केस
स्वर स्वतंत्र डेस्क | अल्मोड़ा / देहरादून
16 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच का विवाद अब पुलिस और अदालत की चौखट तक पहुँच गया है। मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर धोखे से शादी करने, जान से मारने की साजिश रचने, संपत्ति हड़पने की नीयत रखने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। विशेष न्यायाधीश (एसटी/एससी एक्ट) / अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गंभीर आरोपों की लंबी सूची
मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपी पति के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत शिकायत की गई है:
* धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज: आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहली शादी और पहचान से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ छिपाकर धोखे से शादी रचाई।
* हत्या की साजिश: शिकायत में यह भी कहा गया है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके खिलाफ जानलेवा साजिश रची जा रही थी।
विभिन्न आपराधिक धाराएं: पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-B (आपराधिक षड्यंत्र), 467, 468, 471 (कूटरचित दस्तावेज) तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।
पति गिरधारी लाल साहू पहले से अस्पताल में भर्ती
उल्लेखनीय है कि मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इस कानूनी मोड़ के बाद मामला बेहद संवेदनशील हो गया है।
सोशल मीडिया में जारी वीडियो में मंत्री रेखा कहते हुए दिखती है कि क्या आम क्या खास अब सबको अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा. गिरधर साहू का ऑडिओ भी फेसबुक में वायरल हो रहा है आडिओ में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने कि धमकी भी सुनाई दे रही है.
ऑडिओ वायरल होने पर अब फेसबुक में लोगों कि टिप्पणी आने लगी है कि जब महिला कल्याण और बल विकास मंत्री कि ऐसी स्थिति है तो घरेलू हिंसा पर आम महिला कि क्या स्थिति होगी? कुछ लोग इसे चुनावी स्टंट भी कहने लगे हैं.
फिलहाल, पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और सभी साक्ष्यों की गहनता से जाँच की जा रही है।
विपिन जोशी


















